लखनऊ. अमेरिका में किसी भी इमरजेंसी में मदद के लिए 911 पर कॉल किया जा सकता है। भारत में भी इसी नंबर को शुरू करने पर गौर शुरू हो चुका है। बीएसएनएल के सूत्रों के मुताबिक भारतीय टेलीकॉम सर्विस के विशेषज्ञों को इस आपात कालीन सेवा के लिए सर्वर बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। गृह मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय की देखरेख में इस पर काम शुरू हो चुका है।