गृह मंत्रालय से चली कई दौर की मीटिंग के बाद दूरसंचार मंत्रालय ने राष्ट्रीय दूरसंचार सुरक्षा नीति के तहत भारतीय टेलीकाम सर्विस (आइटीएस) के विशेषज्ञों की टीम को इस आपातकालीन फोन सेवा के लिए सर्वर विकसित करने को कहा है। देश में फोन नंबर 911 को टोल फ्री आपातकालीन नंबर के रूप में तय किया गया है। जैसे ही ये काम करने लगेगा, देश के किसी भी कोने से किसी समस्या में फंसे लोग या व्यक्ति 911 पर फोन करके मदद मांग सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होने वाला मेन सर्वर इमरजेंसी की ऐसी कॉल आते ही तत्काल कॉल करने वाले की लोकेशन स्पष्ट करेगा। उसकी लोकेशन व जरूरत के मुताबिक तुरंत उस इलाके की सरकारी मशीनरी को सक्रिय किया जाएगा और जल्द से जल्द मदद दी जाएगी।