सबसे अच्छी बात है कि परेशानी किसी भी तरह की होगी, नए बन रहे सर्वर की हेल्पलाइन रूपी सभी फोन नंबरों से सीधी नेटवर्किग होगी। यानी दिक्कत में फंसे व्यक्ति को एंबुलेंस, दमकल, पुलिस आदि के लिए अलग-अलग फोन नंबर नहीं तलाशने होंगे। मुश्किल में फंसे व्यक्ति की कॉल 911 पर पहुंचते ही वहां की टीम व्यक्ति की जरूरत के मुताबिक दमकल, पुलिस या अन्य सेवा को खुद सूचित करते हुए मदद उपलब्ध कराएगी। लखनऊ बीएसएनएल के सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस सर्वर के इसी साल से काम करने की उम्मीद है।