लखनऊ. ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर नई पेंशन नीति, जीपीएफ और विभिन्न मांगों को लेकर 20 और 21 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय हड़ताल में यूपी में भी सरकारी अधिकारी- कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस हड़ताल में 18 लाख राज्य कर्मी और 12 लाख केंद्रीय कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। उधर हड़ताल में यूपी के एचपीसी, आईओसी, बीपीसीएल जैसी पेट्रोलियम कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। एलपीजी गैस और पेट्रोल डीजल सप्लाई ठप हो गई है। लखनऊ के अमौसी में आईओसी प्लांट पर प्रदर्शन, कुर्सी रोड पर बीपीसीएल प्लांट पर प्रदर्शन, उन्नाव में एचपीसी प्लांट पर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
फोटो- विधानसभा के सामने पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।