यूपी में परिवहन निगम के 50 हजार से अधिक कर्मचारी मंगलवार आधी रात से हड़ताल पर चले गये। इस हड़ताल में संविदा ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं। इस कारण निगम की बसों का चक्का जाम हो गया है। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं रोडवेज मजदूर सभा जेपी गुट का दावा है कि निगम के 50 हजार से अधिक नियमित एवं संविदा कर्मचारी 20 एवं 21 फरवरी को हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरी तरफ परिवहन निगम प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि काम नहीं तो वेतन नहीं की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। जो हड़ताली संचालन में व्यवधान एवं तोड़फोड़ करेंगे उनके खिलाफ ‘एस्मा’ के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे।
फोटो- इलाहाबाद में बंद बैंक।