आज उत्तर प्रदेश में हर जगह प्रदर्शन जारी है। कर्मचारी अपने दफ्तर तो पहुंचे लेकिन काम करने के लिए नहीं, हड़ताल में शामिल होने के लिए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, महामंत्री शिवबरन सिंह यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने परिषद की सभी इकाइयों को हड़ताल में पूर्ण भागीदारी के निर्देश दिए हैं।
फोटो- लखनऊ के जवाहर भवन और इंदिरा भवन के सामने प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के कर्मचारी।