केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ दो दिनों के भारत बंद के पहले दिन बिहार के विभिन्न हिस्सों में व्यापक असर पड़ा। सड़क, रेल और व्यापारिक प्रतिष्ठान तो बंद रहे ही सड़कों पर आम राहगीरों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बैंक, बीएसएनएल सहित अन्य केंद्र सरकार के दफ्तरों पर ताले लटके रहे। इस बंद से करोड़ों के कारोबार पर असर पड़ा। हड़तालियों ने पटना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन पर कब्जा कर लिया और ट्रेनें रोक दीं।
फोटो- पटना रेलवे स्टेश पर ट्रेन रोकते एटक कार्यकर्ता।