भारत बंद के तहत आज पटना में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये। पटना सहित नालंदा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर, आरा, बक्सर, मधुबनी, सासाराम आदि जगहों पर बंद समर्थकों के चलते ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा। ट्रेने जहां तहां खड़ी रहीं। वही हाल सड़कों का रहा। बंद समर्थकों के सड़क पर उतर आने के चलते निजी वाहन अत्यंत कम संख्या में चले। पटना की लाइफ लाइन ऑटो भी नहीं के बराबर चले। इससे आम यात्रियों को पैदल ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए हलकान होते रहे।
फोटो- पटना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंजन पर कब्जा करते एटक कार्यकर्ता।