उधर यूपी सरकार ने हड़ताल के दौरान सुरक्षा के प्रबंध के साथ ही रेल और सड़क यातायात सुचारु रखने के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश के आईजी कानून-व्यवस्था बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कहा गया है कि वे विशेष सतर्कता बरतें और कानून-व्यवस्था को प्रभावित न होने दें। ऐसे कर्मचारी जो काम करना चाहते हैं, उन्हें दिक्कत न होने दी जाए।
फोटो- लखनऊ के पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी विभाग के सामने धरना देते हुए।