हड़ताली कर्मियों ने केंद्र व राज्य का पुतला जलाया, जाम लगाया
आगरा में ट्रेड यूनियन की हड़ताल से आगरा में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकारी कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह 11 बजे ग्वालियर नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन किया। केंद्र व राज्य सरकार के पुतलों की शव यात्रा निकाली। बाद में पुतलों का दहन किया। करीब आधे घंटे तक ग्वालियर नेशनल हाइवे पूरी तरह जाम रहा। इस दौरान दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
फोटो- आगरा में पुतला फूंकते हड़ताली कर्मचारी।