वाराणसी में रात 12 बजते ही रोडवेज के कर्मचारियों ने जो बस जहां थी, वही खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, बसें चल न सकें, इसके लिए कई बसों के टायर भी पंचर कर दिए गए। रोडवेज के एक अधिकारी अम्बे त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने कहा कि यात्रियों को असुविधा ना हो इसके लिए सरकार की तरफ से अतिरिक्त बस चलाने की बात की गई है।
फोटो- सूना पड़ा कानपुर रोडवेज स्टेशन।