बंद का समर्थन करने कानपुर पहुंची सुभाषिनी अली ने कहा की देश में सिर्फ तीन वीवीआईपी हैं, फिर 12 हेलीकाप्टर किसके लिए। देश में ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को आज भी महज ढाई से तीन हज़ार रुपये में महीने भर गुजर बसर करनी पड़ती है। ये समस्या सरकार को नहीं दिख रही और सरकार महंगे हेलीकाप्टर खरीद रही है। सुभाषिनी अली ने कहा कि अगर सरकार इनके मांगो के आगे नहीं झुकती है तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
फोटो- कानपुर में प्रदर्शन करतीं सुभाषिनी अली व अन्य वामपंथी संगठन।