लखनऊ. विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष के निशाने पर रही प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार अब अपने दो मंत्रियों की आपसी खींचतान से परेशान है। मायावती सरकार में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज़ बुलंद करने वाली सपा सरकार में एक राज्य मंत्री ने अपने ही कैबिनेट मंत्री और विभाग पर धांधली और कमीशनबाजी का आरोप लगाया है।
यूपी सरकार के कृषि मंत्री आनंद सिंह पर उनके ही जूनियर मंत्री राजीव सिंह ने बीज की खरीद में धांधली और कमीशनबाजी के आरोप लगाए हैं। राजीव सिंह ने अपने मंत्रालय में किसानों के लिए होने वाली बीज खरीद में घोटाले और कमीशन को लेकर सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखा है जिस पर सरकार द्वारा जांच भी बिठा दी गई है।
स्लाइड के जरिए जानिए पूरा आरोप...