लखनऊ. एक तरफ यूपी सरकार बजट सेशन के फौरन बाद प्रदेश के इंटरमीडिएट पास छात्रों को लैपटॉप बांटना शुरू कर देगी लेकिन हाईस्कूल के छात्र अभी अपने सीनियर्स की तरह खुशनसीब नहीं है। उन्हें टैबलेट के उपहार के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। कम से कम इतना तो तय ही है कि इस वित्तीय वर्ष में टैबलेट उनके हाथ नहीं आएगा। व़ैसे बात अगर सुविधाओं की करें तो सरकार के एक वरिष्ठ अफसरा का दावा है कि जो शर्तें रखी गई हैं उनके हिसाब से यूपी के हाईस्कूल पास छात्रों को जो टैबलेट दिया जाएगा, वह केंद्र सरकार के आकाश से कहीं ज्यादा बेहतर होगा और एप्पल के टैबलेट को भी टक्कर देने में सक्षम होगा। लेकिन यूपी सरकार अभी टैबलेट की टेक्निकल बिड में ही व्यस्त है और टैबलेट का परीक्षण चल रहा है। परीक्षण में जिस कंपनी का टैबलेट सफल रहेगा, उसे फाइनेंशियल बिड में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद ही टैबलेट कौन सी कंपनी बांटेगी ये तय होगा।
स्लाइड के जरिए जानिए टैबलेट की सारी खूबियां...