लखनऊ. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यूपी सरकार अपना बजट पेश करने के बाद से ही यूपी में इंटरमीडिएट पास स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटना शुरू कर देगी। वैसे तो एचपी कंपनी के इन लैपटॉप में कई खासियतें हैं लेकिन इन पर यूपी सरकार का ही पेटेंट होगा, यानी इस तरह के दूसरे लैपटॉप बाजार में उपलब्ध नहीं होंगे।
बैग और लैपटॉप पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोगो के साथ ही जैसे ही आप इस लैपटॉप को ऑन करेंगे तो पाएंगे कि इसमें विंडोज की बजाए सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर उभर कर सामने आएगी। थोड़े समय अखिलेश को देखिए उसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की तस्वीर स्क्रीन पर उभरेगी और लिखकर आएगा 'पूरे होते वादे'। इसके बाद लैपटॉप योजना से जुड़े उत्तर प्रदेश के विभागों के नाम दिखाएगा, तब जाकर होम स्क्रीन पर आप पहुंचेंगे।
तस्वीरों के जरिए जानिए लैपटॉप के फीचर के बार में...