विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Meerut >> Shiv Sena Before Before Valentine Day

वेलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट में प्रेमी युगलों के साथ अभद्रता

dainikbhaskar.com | Feb 13, 2013, 18:04PM IST
 
 

मेरठ. यूपी में वैलेंटाइन्स डे से पहले भगवा ब्रिगेड की गुंडागर्दी शुरू हो गयी है। इसका नज़ारा देखने को मिला है वेस्ट यूपी के मुज़फ्फरनगर जिले के नयी मंडी इलाके में। मंगलवार शाम इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में शिव सेना के कार्यकर्ता जबरन घुस गए और वहां बैठे प्रेमी युगलों से ना सिर्फ  अभद्रता की बल्कि उनमे से कुछ युवकों को बाहर निकाल कर मारा पीटा भी।
 
शिव सेना से जुडे लोगों की माने तो ख़ास करके उन प्रेमी युगलों को टारगेट किया गया है जिनमें एक ख़ास समुदाय से जुडे युवक थे तथा युवतियां दुसरे समुदाय की। शिव सेना मंडल प्रमुख मनोज सैनी के नेतृत्व में भगवा ब्रिगेड के पांच से दस कार्यकर्ताओं ने रेस्टुरेंट से बाहर निकाल कर बुरी तरह पीटा।
  
भगवा ब्रिगेड में न सिर्फ पुरुष कार्यकर्ता थे बल्कि शिव सेना की महिला नेता पुष्पा अग्रवाल भी मौजूद थी जिनके सामने  वैलेंटाइन्स डे पर फूहड़ता को रोकने के लिए हिंसा का यह नंगा नाच किया गया। शिव सेना नेता मनोज सैनी का यह आरोप था की रेस्टुरेंट संचालक रेस्टुरेंट के अन्दर सौ रूपये प्रति घंटे के रेट पर प्रेमी युगलों को फूहड़ता करने का मौका दे रहे थे।
 
रेस्टोरेंट संचालक मनोज गर्ग ने शिव सेना नेताओं सारे आरोपों को खारिज करते हुए इस पूरे कृत्य को कोरी गुंडई करार दिया है। शिव सेना नेता मनोज सैनी ने धमकी भी दी की अगर वैलेंटाइन्स डे की आड़ में कहीं भी और किसी रेस्टुरेंट ने भारतीय सभ्यता से खिलवाड़ किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस बीच नई मंडी थाना इंचार्ज विनोद सिंह सिरोही ने यह बताया है की अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक मुक़दमा दर्ज कर मामले में कार्यवाही की जा रही है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment