विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Mahakumbh 2013 >> News >> Basant Panchami Royal Bath At Mahakumbh

बसंत पंचमी शाही स्नान पर दिखा अद्भुत नजारा, देखिए खास 101 तस्वीरें

1 of 89 Photos
कुंभ कैंपस. इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान बसंत पंचमी के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच शाही स्नान संपन्‍न हुआ। इस दौरान सबसे बड़े संन्यासी अखाड़े जूना अखाड़े के स्नान के दौरान दिल्ली के सोने वाले बाबा बिट्टू भगत उर्फ गोल्डन बाबा आकर्षण का केंद्र बने रहे। ग्लैमरस इतालवी मॉडलों से घिरे और सोने के आभूषणों से लदे बाबा के विदेशी भक्तों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शाही स्नान किया। नागा संन्यासी और अखाड़े के साधु-संत स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर रिमझिम बारिश भी हुई लेकिन इसके बाद धूप खिल गई। (संगम क्षेत्र से मुंह पर तौलिया रख कर भागे लखनऊ के डीआईजी)
 
शुक्रवार की सुबह 6.15 बजे महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के जुलूस के साथ शुरू हुए शाही स्नान पर मौनी अमावस्या के दौरान मची भगदड़ की छाया साफ देखी गई। अखाड़े के साधु-संतों ने सादगी के साथ स्नान किया। इलाहाबाद के कमिश्‍नर देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक अभी तक करीब 70 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। (ऐसे होती है महाकुंभ की महागिनती) 
 
कमिश्‍नर का कहना है कि मेला प्रशासन पता करेगा कि क्‍या बारिश के चलते अखाड़ों में पानी तो नहीं भरा। अगर पानी भरा होगा तो 26 स्‍कूलों को रिजर्व रखा गया है जहां अखाड़ावासियों को शिफ्ट किया जा सकता है। कमिश्‍नर ने यह भी बताया कि सेक्‍टर 4 में आग की वजह से जिस साधु की मौत हुई है उनकी पहचान झूंझनू, राजस्‍थान निवासी महावीर प्रसाद के रूप में की गई है। उनकी पत्‍नी की जख्‍मी हुई हैं। सरकार ने आग में मरने वालों को दो लाख रुपये तथा घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। (बसंत पंचमी पर्व पर हो रहे शाही स्नान की लाइव अपडेट के लिए क्लिक कीजिए)
 
तस्वीरों की जुबानी, महाकुंभ के शाही स्नान की कहानी....
 
 
महाकुंभ टीम-
फोटो: प्रभात वर्मा और श्याम वर्मा
 
महाकुंभ की अन्य बड़ी खबरें-
 
 
 
उत्‍तर प्रदेश की 18 फरवरी की प्रमुख खबरें- 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment