कुंभ कैंपस. मकर संक्रांति 14 जनवरी और पौष पूर्णिमा 27 जनवरी के शाही स्नान संपन्न हो जाने के बाद कुम्भ मेला प्रशासन आगामी मुख्य स्नान पर्वों 10, 15, 25 फरवरी तथा 10 मार्च 2013 के लिए संभावित लाखों श्रध्दालुओं, पर्यटकों तथा साधु-संतों के स्नान, सुगम आवागमन, स्वच्छता, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
कुम्भ नगरी में साधू संतों, श्रद्धालुओं तथा तीर्थ यात्रियों का आगमन भी तेज़ हो गया है। राज्य सरकार ने आगामी स्नान पर्वों को भी सकुशल संपन्न बनाने के लिये कुम्भ मेले के मुख्य स्नान पर्वों पर अति विशिष्ट व्यक्तियों तथा फिल्म एवं अन्य क्षेत्रों के हस्तियों के संभावित आवागमन को देखते हुए यह परामर्श दिया है कि अति विशिष्ट तथा गणमान्य व्यक्ति मुख्य स्नान पर्वों के एक दिन पहले तथा एक दिन बाद छोड़ कर भ्रमण कार्यक्रम बनाएं। ऐसे में उनकी सुविधाओं, सुरक्षा तथा प्रोटोकाल के मुताबिक व्यवस्थायें एवं स्वागत सुनिश्चित करना आसान हो जायेगा।
कुंभ मेले आईं कुछ सेलिब्रिटीज पर एक नजर...