कुंभ कैंपस. आध्यात्म की नगरी महाकुंभ डांस मेनिया के गिरफ्त में है। कहीं कथा वाचकों के पंडालों में श्रद्धालुओं से लेकर बाबाओं तक भक्ति में विभोर हो नाच रहे हैं तो कहीं और अखाड़ों में प्रोफेशनल डांसर भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। यही नहीं डांस का जादू सबसे ज्यादा कृष्ण भक्ति का पर्याय माने जाने वाले इस्कॉन समुदाय के विदेशी भक्तों के सर चढ़ कर बोल रहा है।
इसके अलावा कुछ विदेशी भक्त ऐसे भी हैं जो रंग बिरंगे भारतीय परिधानों में कुम्भ नगरी में डांस करते कौतूहल का कारण बने हुए हैं। अभी आने वाले दिनों में ओरिजिनल ड्रीम गर्ल और भाजपा नेत्री हेमा मालिनी के भी कुंभ नगर में अपने नृत्य कौशल का जौहर दिखाने की संभावना है।
आइये तस्वीरों में देखतें है कुम्भ नगरी का डांस फीवर...