कुंभ कैंपस. मौनी अमावस्या के महास्नान में अब तक दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। आज सुबह 6.15 बजे से ही अखाड़ों ने भी शाही स्नान शुरू कर दिया है, जो शाम 4.15 बजे तक जारी रहेगा। इस समय जूना, आहावन और पञ्च अग्नि अखाड़ों का स्नान चल रहा है।
इसके बाद बैरागी, निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी अखाड़े स्नान करेंगे। स्नान शांतिपूर्ण चल रहा है। जूना अखाड़े के स्नान के दौरान एक जगह हल्की-सी अफरा-तफरी का माहौल भी बना था। जूना अखाड़े के स्नान के दौरान एक नाव पलटने से थोड़ी देर के लिए दिक्कत हुई, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।
तस्वीरों के जरिए कीजिए मौनी अमावस्या पर शाही स्नान...
फोटो: श्याम वर्मा और आशीष राय