इलाहाबाद. संगम तट पर लगे महाकुम्भ में वैभवशाली अखाड़े निरंजनी ने पूरी शान से अपनी पेशवाई निकाली। तीन किलोमीटर लंबे जुलूस में बड़ी तादाद में नागा संन्यासियों ने हिस्सा लिया। इलाहाबाद के मठ बाघम्बरी गद्दी से अपने इष्ट देवता भगवान् कार्तिकेय की प्रतिमा और प्रतीकों को लेकर अखाड़े का यह जुलूस लगातार 10 घंटे चलने के बाद शाम 7 बजे महाकुम्भ क्षेत्र में स्थित अपनी छावनी में पहुंचा।
तस्वीरों में देखिए निरंजनी आखड़े की पेशवाई...