कुंभ कैंपस. यूरोपियन यूनियन द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दशक लंबा बायकॉट खत्म करने के बाद अब उन्हें यूरोपियन पार्लियामेंट ने निमंत्रण भेजा है। मोदी के मुताबिक उन्हें यूरोपियन सांसदों ने इसी नवंबर में ब्रूसेल्स में होने वाली पार्लियामेंट की बैठक में बुलाया गया है। इस पार्लियामेंट में 27 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि उन्हें इसके बाद ब्रूसेल्स में ही यूरोपियन बिजनेस मीटिंग में भाग लेने का भी निमंत्रण मिला है। शनिवार को सीएम मोदी ने बेंगलुरु में चल रहे 10वें कॉरपोरेट संस्कृति और आध्यात्मिकता के भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए यूरोपियन सांसदों से ऑनलाइन बात भी की थी। ब्लॉग के मुताबिक यूरोपियन सांसदों ने गुजरात के विकास की तारीफ की और मोदी को इसके लिए बधाई दी। मोदी ने उन्हें अपने राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया।
कांग्रेस गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सुरक्षा कारणों के चलते कुंभ में जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। लेकिन मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए कुंभ में नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी पहुंचे। उन्होंने बताया कि नरेंद्र दामोदर मोदी ने अगर ढंग से पढ़ाई की होती तो वह राजनेता नहीं, बल्कि संत होते। इस वक्त उनके कुंभ में आने को लेकर जो विवाद हो रहा है, वह होता ही नहीं और नरेंद्र मोदी कुंभ में प्रवचन दे रहे होते। पंकज मोदी शनिवार से ही कुंभ मेला क्षेत्र में हैं और आज रविवार को उन्होने शाही स्नाना में हिस्सा लिया।
आगे पढ़ें- ग्रेजुएट संत बनते मोदी