कुंभ कैंपस. तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे आस्था के सबसे बड़े महाकुंभ में राजनीतिक पार्टियों के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है। राहुल और सोनिया के विवादास्पद होर्डिंग के बाद भाजपा के आधा दर्जन कद्दावर नेताओं के मन की बात पर कटाक्ष करते हुए लगी होर्डिंग ने भाजपा ख़ेमे में खलबली मचा दी है। साधु-संतो और हिन्दूवादी संगठनों ने मोदी को पीएम पद पर बिठाने का इशारा किया तो इलाहाबाद की सड़कों पर भाजपा के लिए एक विवादस्पद होर्डिंग लगा दी गई। इसमें सभी बीजेपी के बड़े नेताओं के मन की बातों को कटाक्ष के रूप में लिखा गया है।
तस्वीरों में देखिए पोस्टर वार...