कुंभ कैंपस. महाकुंभ में बसंत पंचमी के मौके पर हो रहे तीसरे शाही स्नान पर मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की छाया साफ देखी जा रही है। महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के जुलूस के साथ सुबह 6.15 बजे शुरू हुए स्नान में अभी तक करीब 40 लाख लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सभी अखाड़े बहुत ही सादगी के साथ स्नान कर रहे हैं। अखाड़ों का कहना है कि कोई भी ढोल नगाड़े नहीं बजाएगा। यह उन मृतकों के प्रति श्रधांजलि है जिन्होंने इलाहबाद रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में अपनी जान गवांई है। उधर, कुंभ मेले में गुरूवार की देर रात महा मंडलेश्वर नगर में बिजली की शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग इतनी भयावह थी की उसने पल भर में ही पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। मामला संगम क्षेत्र के सेक्टर चार का है। इस घटना में
एक साधु की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से झुलस गए। नागा साधु की मौत मामले में सीएम अखिलेश ने दो लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।
हल्की बूंदाबांदी और तेज हावाओं ने कुछ देर के लिए दोपहर बसंत पंचमी पर्व पर महाकुंभ में हो शाही स्नान में खलल डाल दिया। बूंदाबांदी की शुरूआत होते ही संगम किनारे लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में इधर उधर दौड़ने लगे, जिसको जहां मिला वो वहीं भाग और जो भी कवर मिला उस से बूंदों से बचने की कोशिश की। हालांकि यह अफरा तफरी कुछ ही देर चली और थोड़ी ही देर में फुहार थम गयी। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले ही 15-16 फरवरी को इलाहाबाद और आसपास के हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की थी। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह से लेकर अब तक रूक रूक कर बारिश भी हो रही है।
LIVE:-
- इलाहाबाद के कमीश्नर देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक करीब 55 लाख लोगों ने अभी तक स्नान कर लिया है।
- हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद शाही स्नान के दिन वीवीआईपी स्नान होनो पर नाराज कुंभ मेला प्रभारी आजम खान ने दिए जांच के आदेश।
- बैरागी अखाड़े का स्नान शुरू। कोहरा छटा। धूप खिली। श्रध्दालुओं की भीड़ बढ़ी।
- संगम किनारे बैरिकेटिंग के पास आरएएफ जवानों ने महिलाओं के साथ की अभद्रता। लोगों ने किया हंगामा।
महाकुंभ टीम-
फोटो: प्रभात वर्मा और श्याम वर्मा
महाकुंभ की अन्य बड़ी खबरें-