विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Mahakumbh 2013 >> News >> Swine Flu May Come In Mahakumbh Allahabad

SPECIAL: महाकुंभ में पहुंच सकती है राजस्थान की महामारी

आशीष राय | Feb 14, 2013, 15:37PM IST
 
 

 
कुंभ कैंपस. राजस्थान में अब तक सैंकड़ों जाने ले चुका स्वाइन फ़्लू अपनी चपेट में इलाहाबाद के कुंभ क्षेत्र को भी ले सकता है। हर दिन हज़ारों यात्री राजस्थान से संगम तट पर लगे आस्था के इस मेले में शामिल होने के लिए इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। राजस्थान में स्वाइन फ्लू के प्रकोप से अब तक 100 से ज्यादा  लोग मौत के मुंह में समां चुके हैं। हर दिन बस ट्रेन और अन्य तरीकें से कुंभ क्षेत्र में हज़ारों श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं। संगम पहुचने वाले श्रद्धालु स्वाइन फ्लू का वाहक बन सकते हैं। 
 
संगम तट पर अंतिम शाही स्नान में शामिल होने के लिए देश के कोनें-कोनें से लाखों श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं। राजस्थान से इलाहाबाद आने वाले इन यात्रियों की न तो कोई जांच हो रही है और न ही जिला प्रशासन की तरफ से यह व्यवस्था की गई है। यदि एक भी स्वाइन फ़्लू का मरीज़ इलाहाबाद आ गया तो इस बीमारी को महामारी बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। 
 
इलाहाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद्माकर सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि इस तरह की कोई भी जांच न तो करवा रहे हैं और न ही यह संभव है। उनका कहना था कि संगम तट पर कोई केस स्वाइन फ्लू का पाया जाता है तो उस की जांच लखनऊ भेज कर करवाई जायेंगी। पद्माकर सिंह ने इस बात को जरुर कहा की संगम तट आस्था का केंद्र है और यहां आने से किसी को भी रोक नहीं जा सकता। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment