कुंभ कैंपस. स्वास्थ्य के लिए योग से बेहतर कोई साधना नहीं होती है। योग का आकर्षण कुछ ऐसा है कि पश्चिम के लोग भी इसके दीवाने हो गए हैं। संगम तट पर इन दिनों आबाद आस्था की नगरी में पहुंचे विदेशी पूरी तरह से भारतीय सभ्यता-संस्कृति के रंग में रंगे हुए हैं। अमृत नगर में योग उनकी दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा है। क्या पुरुष, क्या स्त्री सभी योग के दीवाने हैं। इनके योगासनों को देख लोग दांतों तले उंगलियां दबा ले रहे हैं।