इलाहाबाद में संगम की रेती पर शुरू हो चुके सदी के महाकुंभ में रोज कुछ न कुछ अनोखा और अद्भुत देखने को मिल रहा हैं। सुबह होते ही संगम तट पर ॐ के उचारण के साथ श्रद्धालु संगम की पावन धारा में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं वहीँ अद्भुद और अनोखे अंदाज में साधू संत भी अपने कारनामों से देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं के बीच अपनी चर्चा के विषय बने हुए हैं।
संगम तट पर पाहुचने वाले अजान गज़ब बाबाओं में एक बाबा है बैरी बाबा। बाबा को बैर है साबुन और शैम्पू से। बाबा की 3 फीट से ज्यादा लंबी जाता है। बाबा की इन जटाओं पर पिछले 21 साल से न तो कोई कंघी लगी है और न ही इन में कोई तेल लगाया गया है। जिस के चलते बाबा की यह जटाएँ अद्भुत रूप ले चुकी है। अब बाबा किसी को भी अपने हाथ से नहीं बल्कि इन जटाओं से ही आशीर्वाद देते है।