100 रूपये के चक्कर में 4 लोगों ने जिन्दगी से धो दिया हाथ

लखनऊ।यूपी के कानपुर के बिधूना के मगरसा गांव में कच्चे सेप्टी टैंक में एक के बाद एक उतरे चार लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। घटना के दो घटे के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों से नाराज और शवों को वापस लेने की माग पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। डिप्टी एसपी को भी लोगों ने घेर कर पीटा।
मगरासा गाव में गुरूवार की सुबह करीब सात बजे 12 साल के संदीप का सौ का नोट शौचालय में गिर गया। उसे निकालने के लिए संदीप कच्चे सेप्टी टैंक में सीढ़ी लगा कर उतर गया। टैंक में मौजूद जहरीली गैस के कारण उसकी मौत हो गई। संदीप के बाहर न आने पर उसका पिता मुकेश भी टैंक में उतरा लेकिन बाहर नही आ सका। घटना से घबरा कर मुकेश की पत्नी चंदा ने शोर मचा कर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। पड़ोस में रहने वाले नीरज ने सुना तो मामला समझने के लिए वह भी टैंक में उतर गए। नीरज के भी कुछ देर बात कर उपर न आने पर दूसरे पड़ोसी सुरेन्द्र चेंबर में उतरे लेकिन वह भी काफी देर तक बाहर नहीं आए। जब गाव का पांचवें व्यक्ति ने नीचे उतरने की कोशिश की तो गैस से उसे बेहोशी का झटका लगा वह बाहर ही रुक गया। गांव वालों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब ढ़ाई घटे बाद पहुंची दमकल के जवानों ने रस्सा डाल कर चारों लोगों को अचेत हालत में बाहर निकाला। चारो लोगों को एक गाड़ी में रख कर बिधनू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची लेकिन वहा कर कोई समुचित इंतजाम न देख गाड़ी लेकर हैलट अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।






