विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Allahabad >> Akhilesh Favorite Officers Screws Fitted On Court

अखिलेश के चहेते अफसरों पर कसा कोर्ट का शिकंजा

dainikbhaskar.com | Dec 11, 2012, 10:37AM IST
 
 

इलाहाबाद. नोएडा डेवेलपमेंट अथारिटी में तैनात अखिलेश यादव सरकार के चहेते आईएएस अफसरों राकेश बहादुर और संजीव सरन पर अदालत का शिकंजा और कस गया है। हाईकोर्ट ने इन दोनों दागी अफसरों को अदालत के आदेश के बावजूद अब तक उनके पदों से न हटाये जाने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी को इन्हें तीन दिनों में हटाने या फिर 14 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होकर अवमानना की कार्यवाही का सामना करने को कहा है।
   
हाईकोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के फैसले का पालन नहीं कर अदालत की अवमानना की है। ऐसे में यूपी के चीफ सेक्रेटरी जावेद उस्मानी या तो 13 दिसंबर तक इन दोनों दागी अफसरों को न सिर्फ इनके मौजूदा पदों से हटाएं बल्कि वेस्टर्न यूपी में कहीं भी इनकी पोस्टिंग न करें, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो चौदह दिसंबर को उन्हें कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर अवमानना की कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। 
   
गौरतलब है कि नोएडा अथारिटी के चेयरमैन राकेश बहादुर और CEO  संजीव सरन पर जुलाई 2005 से मई 2007 के बीच मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में इन्ही पदों पर रहते हुए ज़मीन आवंटन में चार सौ करोड़ रूपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप था। मायावती सरकार ने न सिर्फ इस मामले में दोनों अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था बल्कि इन्हें सस्पेंड भी कर दिया  था।    
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment