विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Ambulance Service Will Start Soon In Kanpur Jhansi And Varanasi

दिसम्बर में कानपुर, झांसी और बनारस को मिलेंगी 500 एंबुलेंस

dainikbhaskar.com | Nov 22, 2012, 12:06PM IST
 
 

 
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन ने मंगलवार को ऐलान किया कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा के तहत कानपुर, झांसी और बनारस जिलों को 500 एंबुलेंस दिसम्बर में दे दी जाएंगीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब जनता के इलाज के लिए 5000 चिकित्सकों की भर्ती जल्द की जाएगी।
 
अहमद हसन बुधवार को अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल स्वास्‍थ्‍य गारंटी योजना को सक्रिय व सुचारू रूप से चलाने के लिए अरबन हेल्थ पोस्ट की स्थापना जल्द से जल्द कर ली जाए। प्रदेश के सभी सीएमओ 15 दिसंबर तक व्य्वस्था तय कर लें। जनवरी में 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी, फि‍र फरवरी में मोबाइल हॉस्पिटल सेवा का शुभारम्‍भ होना है, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। 
 
लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए अत्याधुनिक डिजिटल एक्स रे मशीन के लिए सवा करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल को 6 मंजिला भवन बनाकर विशिष्ट अस्पताल का दर्जा दिया जाएगा।  स्वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि कानपुर देहात, सुलतानपुर और गोण्डा में एनआरएचएम के तहत भर्ती प्रक्रिया पर रोक अभी लगी हुई है। जांच के बाद ही यहां नियुक्तियां की जाएंगीं।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment