राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर क़स सकता है कानूनी शिकंजा
dainikbhaskar.com
| Jan 25, 2013, 16:46PM IST

इलाहाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी के देशव्यापी प्रदर्शन के बाद अब उन पर कानूनी शिकंजा भी कस सकता है। ताज़ा मामला सामने आया है इलाहाबाद से, जहां शिंदे के बयान पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद बीजेपी ने कल देश व्यापी प्रदर्शन किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र ने सीजेएम कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से दिए बयान में कहा है कि भाजपा द्वारा हिंदू आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके इस बयान से हिंदुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। आतंकवाद मात्र आतंकवाद होता है, उससे पूर्व हिंदू, मुस्लिम या ईसाई का शब्द जोड़ा जाना समुदायों के बीच संघर्ष को उत्पन्न करना है। प्रार्थना पत्र में गृहमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है। प्रभारी सीजेएम डीके मिश्र ने इस पर सुनवाई करने के बाद पुलिस से इस मामले में आख्या मांगी है।
उत्तर प्रदेश की 25 जनवरी की प्रमुख खबरें
धमाका होता है तो राज ठाकरे से क्यों नहीं पूछते, मुसलमानों पर ही क्यों उठती हैं अंगुलियां?
SPL: सपा से जल्द KICK OUT होंगे 4000 'दबंग'
PICS: यहां चलता है सन्नाटे का राज, 50 साल से नहीं टूटी खामोशी
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर क़स सकता है कानूनी शिकंजा
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मिला बम! देखिए तस्वीरें
UP LIVE: आगरा में फौजी ने दुकानदार को पीटा, लखनऊ में व्यापारी पुत्र की दबंगई
गणतंत्र दिवस पर इस बार यूपी के 203 पुलिस अफसर,कर्मी होंगे सम्मानित
SPL: आजाद भारत में यहां चलती है ब्रिटिश हुकूमत, देखिए तस्वीरें









