इलाहाबाद. महाकुम्भ के महापर्व में आस्ट्रेलिया से एक विदेशी परिवार संगम की धरती पर खास मकसद लेकर पहुंचा है। एन्ड्रू टर्नर अपनी पत्नी जेनी और चार छोटे-छोट बच्चों के साथ लकड़ी से एक नाव तैयार कर रहे हैं। इसे वह महाकुम्भ के दौरान संगम में श्रद्धालुओ को बैठाकर निशुल्क स्नान करवाएंगे। इनके लिए महाकुम्भ मुक्ति से ज्यादा करोड़ो श्रद्धालुओं की सेवा का मौका है, जो उन्हें सात समंदर पार से भारत खींच लाया है।
तस्वीरों में देखिए विदेशी का देसी प्यार...