राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गन्ना किसानों के मुद्दे पर भाजपा ने यूपी में शुरू किया सीडी युद्ध
dainikbhaskar.com
| Dec 12, 2012, 10:54AM IST

लखनऊ. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में गन्ना किसानों के मुद्दे पर आज शुरू कर दिया अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ सीडी युद्ध। सपा सरकार पर गन्ना किसानों के साथ घोर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने एक सीडी दिखाई जिसमे भाजपा द्वारा इस साल और पिछले साल गठित दो दलों की गन्ना समर्थन मूल्य की रिपोर्ट ही नहीं है बल्कि अखिलेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों के साथ किये जा रहे अन्याय के सबूत भी है।
वाजपेयी ने आज लखनऊ में पत्रकारों के समक्ष यह भी एलान किया किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा 13 दिसंबर से गन्ना उपायुक्त कार्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सहारनपुर से 13 दिसंबर को होगी। वहीं धान खरीद में हो रही अनियमिताओं के खिलाफ धान का कटोरा कहे जाने वाले पूर्वांचल के चंदौली जिले में 17-18 दिसंबर को पार्टी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जुड़े मुद्दे उठाने के साथ प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश का सच भी समझाया जाएगा।
उन्होंने सपा के चुनावी घोषणा पत्र को झूठा पत्र होने का आरोप लगाते हुए कहा नौ महीने बीतने के बाद भी सरकार ने किसानों के लिए लागत मूल्य आयोग का गठन नहीं किया, इसीलिए किसानों को गेहूं के बाद धान और गन्ने का लाभकारी मूल्य नहीं मिल सका है। वाजपेयी ने भाजपा द्वारा गठित दो दलों के गन्ना लागत मूल्य आकलन का हवाला देते हुए चार सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को दोहराया।






