विज्ञापन
 
 
 
 

आजादी के बाद बुंदेलखंड में नई रेल लाइन बिछने की उम्मीद

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 10:35(12/01/12)
 
 
 
 
नई दिल्ली/लखनऊ। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए जल्दी ही कई रेल लाइन का तोहफा मिल सकता है। रेल मंत्रालय ने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में बुंदेलखंड सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि दल को जल्दी ही नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू करने और दूसरी रेलवे समस्याएं निपटाने का आश्वासन दिया है।

यह क्षेत्र कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के खास एजेंडे में है पर बुंदेलखंड क्षेत्र में केवल 365 किलोमीटर ही रेल लाइनों का जाल है। स्वतंत्रता के बाद से क्षेत्र में किसी रेल लाइन का निर्माण नहीं किया गया है।

प्रदीप जैन ने बताया, ‘बुंदेलखंड की रेल समस्याओं को लेकर मोर्चा के लोगों द्वारा दिल्ली में पिछले तीन दिनों से धरना दिया जा रहा है।’ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने के कारण उन्होंने रेल राज्यमंत्री मुनियप्पा और रेलवे बोर्ड से बुंदेलखंड की रेल समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड और रेल राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि मोर्चा द्वारा नई रेल लाइनों के बाबत उठाई गई मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उसे शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। जानकार बताते हैं कि राहुल गांधी की विशेष दिलचस्पी के कारण क्षेत्र में रेल लाइनें बिछाने के लिए जरूरी सर्वेक्षण का काम शुरू किया जा सकता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment