विज्ञापन
 
 
 
 

यूपी में आयोग ने दिखाई सख्ती, हुआ रिकार्ड मतदान

 
Source: भास्कर न्यूज   |   Last Updated 10:01(09/02/12)
 
 
 
 
लखनऊ। चुनाव आयोग की मेहनत रंग लाई। न तो किसी बूथ पर कब्जा किया गया और न ही कहीं से हिंसा की खबर आई। आयोग ने 270 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की थी। उत्तराखंड और पंजाब में रिकार्ड मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के दस जिलों की 55 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान ने नया रिकार्ड बना दिया। आजादी के बाद का यह सबसे ज्यादा मतदान है।

पहले चरण में 1.70 करोड़ मतदाता थे। उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा कि यह मतदान आश्चर्यजनक रूप से बेहतर है। जो शिकायतें मिली थी वे बारिश से आयी समस्या थी। अधिकारी मौके पर गए तो शिकायत निराधार मिली।

उन्होने कहा कि कई जगहों पर पोलिंग स्टेशन के बाहर पांच बजे के बाहर भी लाइन लगी हुई थी। पांच बजे तक पंक्ति लग चुके सभी मतदाताओं को वोट देने का मौका मिलेगा। सिन्हा ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण दोनों जगहों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भी भरपूर उत्साह दिखाया है।

सब कुछ ठीक ठाक रहने के बाद मिश्रिख और महोली विधानसभा क्षेत्रों में कुछ जगह लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। लोग बिजली सड़क पानी, विकास जैसे स्थानीय मुद्दों लेकर नाराज थे। बाराबंकी में एक पोलिंग बूथ में रोशनी न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

38 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक छवि के

पहले चरण में सपा ने28, बसपा ने 24, भाजपा ने24, कांग्रेस ने15, पीस पार्टी ने 12, जेडीयू ने 5 और आरएलडी ने एक दागी उम्मीदवार मैदान में उतारा है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment