विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> Congress Is Poised Power To BJP

केंद्र में भाजपा को सत्‍ता देने की तैयारी में है कांग्रेस: मुलायम

dainikbhaskar.com | Dec 11, 2012, 11:26AM IST
 
 

 
लखनऊ.  समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का कहना है कि 2014 के संसदीय चुनावों के बाद हो सकता है कि कांग्रेस ही भाजपा को केंद्र की सत्‍ता में बिठाने की कोशिश करे। लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। केंद्र में इस बार न तो कांग्रेस न ही भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव बाद अपने आप तीसरा मोर्चा गठित हो जाएगा। पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करत्ते हुए मुलायम ने कहा कि मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाने की लड़ाई वह लड़ते रहेंगे, लेकिन वह प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था के पूरी तरह खिलाफ हैं।
 
मुलायम के अनुसार कांग्र्रेस और भाजपा के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। ये लोग तीसरे फ्रंट को नहीं चाहते है। आजादी के बाद केन्द्र में 1977, 1993, और 2003 में तीसरे मोर्चे की सरकारें बनीं। वे स्वंय दो बार मुख्यमंत्री और केन्द्र में रक्षा मंत्री बनें। हो सकता है कांग्रेस ही भाजपा को केन्द्र की सत्ता में बिठाने की कोशिश करे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने पाएगा क्‍योंकि 2014 में न तो कांग्रेस की सरकार बनेगी और नहीं भाजपा की। तीसरा मोर्चा चुनाव बाद स्वंय गठित हो जाएगा।
 
मुलायम ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण बहुत खतरनाक है। इससे समाज में वैमनस्यता और विषमता बढ़ेगी। इस व्यवस्था से जूनियर सीनियर और सीनियर जूनियर हो जाएगा। यह समाज को तोड़ने वाली चाल है। समाजवादी पार्टी इसीलिए इस संबंध में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है। यादव ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग बनाया। सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी ज्यादा खराब है। संसद में मुस्लिमों को नौकरियों में आरक्षण की मॉग समाजवादी पार्टी ने उठाई। सरकार को मजबूर होकर एक दिन मुस्लिमों को आरक्षण देना ही होगा। हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी।
 
उन्होंने पिछड़ों के हक की बरसों तक लड़ाई लड़ी, तब मंडल कमीशन की सिफारिशें स्वीकार की गई। इसके लिए हमने गिरफ्तारियॉ दी थी। लाठियॉ खाई थीं। चौधरी चरण सिंह जी को भी मण्डल कमीशन की सिफारिशें लागू कराने का श्रेय जाता है। इसी तरह मुस्लिमों को भी एक दिन जरूर आरक्षण मिलेगा। अंत में मुलायम ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सन 2014 की सफलता के लिए संकल्पित होकर जिम्मेदारी से कार्य करने का आव्हान किया। उन्हेांने निष्ठा से काम करने के लिए ‘जो जहॉ जब’ का मंत्र दिया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment