यूपी विधानसभा चुनाव पर लहरा रहा है दबंगों का साया!
Source: एजेंसी | Last Updated 09:29(01/02/12)
कानपुर। विधानसभा चुनाव पर दबंगों का साया पड़ गया है। यही वजह है कि छह विधानसभा क्षेत्र के 194 बूथ पर 1630 दबंग चिन्हित कर लिए गए हैं। इनके नाम, पता चुनाव आयोग और संबंधित पर्यवेक्षक को भेज दिए गए हैं। सबसे ज्यादा दबंग बिठूर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
जिले के 194 बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में शामिल हैं, जहां कि दबंग रहते हैं। ये सभी मतदाताओं को बूथ तक जाने से रोकते हैं। मतदान प्रभावित करते हैं। बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 743 दबंग चिन्हित किए गए हैं। इनमें विनोद, राजा, अनिल, राघवेंद्र, दिनेश, राहुल का नाम शामिल है। आर्य नगर में 31 दबंग हैं, जिनमें राजाराम, वेद प्रकाश, राजकुमार का नाम प्रमुख है।
सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 30 दबंग हैं। यहां के फरीद, परवेज, परवेज अख्तर, बदरुद्दीन और राजू का नाम प्रेक्षक डायरी में रखा गया है। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 624 दबंग, महाराजपुर में 86 दबंग और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 116 दबंग रहते हैं।