विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> DIG Probe Of The Controversial Statements

डीआईजी के विवादास्पद बयान की जांच के आदेश

Agency | May 09, 2012, 14:30PM IST
 
 


लखनऊ. अपनी बहन के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी को बहन को गोली मारने की नसीहत देने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) एस.के.माथुर के विवादास्पद बयान की बुधवार को जांच के आदेश दे दिए गए।
 
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जगमोहन यादव ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगर डीआईजी ने ऐसा बयान दिया है तो यह गलत है। इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ माना जाएगा। "
यादव ने कहा, "मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है। डीआईजी से पूछा जाएगा कि उन्होंने क्या कहा। जांच के बाद आगे की कारवाई होगी।" एडीजी कानून व्यवस्था ने यह भी कहा कि लड़की बालिग है, वो जिसके साथ चाहे रह सकती है,  उसने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है।
 
डीआईजी के बयान पर महिला आयोग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महिला आयोग की अध्‍यक्ष ममता शर्मा ने कहा ‘ डीआईजी का बयान गैरजिम्‍मेदाराना है और उन्‍हे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिये। यह बहुत परेशान करने वाला बयान है ।' ममता शर्मा ने यह भी कहा कि फिलहाल में उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले में चिट्ठी लिख रही हूं और अगर जरूरत पड़ी तो मैं व्यक्तिगत तौर पर सरकार से बात भी करूंगी।
डीआईजी ने जो बयान दिया है वो कैमरे पर रिकार्ड है। उत्तर प्रदेश शासन और महिला आयोग की सख्त प्रतिक्रियाओं के बाद डीआईजी पर कार्रवाई हो सकती है। उनपर हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी चल सकता है।

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें पता नहीं है कि किस संदर्भ में यह बयान दिया गया है। पूरी जानकारी के बाद ही वो कुछ कहेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रबुद्धनगर जिले के एक फरियादी ने डीआईजी माथुर से फरियाद लगाई कि उसकी बहन 24 घंटे से लापता है और पुलिस उसे ढूढने के लिए कुछ नहीं कर कर रही है। इस पर डीआईजी माथुर ने कहा कि जिसकी बहन चली जाती है उसके लिए तो बड़ी शर्म की बात होती है। तुम शर्म करो...मेरी बहन होती तो मैं गोली मार देता।
 
सीता राम के साथ जंगल जा सकती हैं तो आप पति के साथ पोर्ट ब्‍लेयर क्‍यों नहीं? 
बंगला संवारने पर मायावती ने फूंक दिए गरीब जनता के 86 करोड़ रुपये

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment