इलाहाबाद. आस्था के महाकुंभ में मौनी अमावास्या पर स्नान करने वालों में करोड़ों लोगों के बीच बॉलीवुड की डिंपल गर्ल
प्रीति जिंटा भी स्नान करने पहुंची। संगम पहुंची
प्रीति जिंटा ने स्नान के साथ साथ योग गुरु स्वामी चिदानंद मुनि के आश्रम की ओर से आयोजित विशेष गंगा सफाई अभियान में भी भाग लिया। प्रीति आश्रम में एक विशेष हवन पूजन में भी शामिल हुई। रविवार को मौनी अमावस्या के स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतज़ाम किये थे। प्रीति मौनी अमावस्या पर्व पर इलाहाबाद के अरैल घाट पर चुप रहीं।
हरे रंग के सूट में संगम पहुंची प्रीति ने गंगा को हरा-भरा और स्वच्छ रखने के लिए योग गुरु स्वामी चिदानन्द मुनी के साथ मिल कर गंगा किनारे पॉलिथीन को साफ़ किया। उन्होंने संगम जा कर स्नान भी किया। हालांकि संगम तट पर स्नान के लिए पहुंची प्रीति के स्नान को काफ़ी निजी रखा गया था।
प्रीति के साथ आये लोगों के मुताबिक़ संगम आने की उन की इच्छा काफ़ी दिनों से थी लेकिन उन्हें इसका समय नहीं मिल पा रहा था। इस महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर संगम में स्नान कर वह काफी खुश दिखी। इस दौरान प्रीति ने अपने और अपनों के जीवन की पुण्य कामना के लिए एक विशेष यज्ञ भी किया। प्रीति के साथ साथ फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी भी संगम पहुँच कर स्नान करना चाहती थीं लेकिन सूत्रों का कहना है की प्रशासन ने भीड़ भाड़ के कारण हेमा को शहर में घुसने से मना कर दिया। अब माना जा रहा है की देर रात हेमा मालिनी के भी संगम स्नान के लिए आने की उम्मीद है।
आगे तस्वीरों में देखें, डिंपल गर्ल प्रीति के कुंभ में आने से लेकर उनके जाने तक की झलकियां
ये भी पढ़ें