लखनऊ. राजधानी के रिजर्व पुलिस लाइन में डॉग शो का आयोजन किया गया। इस दौरान लेब्राडोर, पामेरियन, सेंट बर्नाड, रामपुर हाउंड, बुलडॉग, जर्मन शेफर्ड, डाबरमैन, बॉक्सर जैसी ब्रीड के डॉग अपने ओनर के साथ पहुंचे।
कहीं कैरी अपने क्यूट लुक से लोगों को अट्रैक्ट कर रही थी तो कहीं जर्मन शेफर्ड शेरू अपने ट्रेनर के एक आदेश पर कभी दौड़ने लगता तो कभी हवा में उछलकर कलाबाजियां दिखाता। आखिरकार शेरू की कलाबाजियां काम आईं और उसने पहला पुरस्कार अपने नाम किया।
देखिए तस्वीरें...