राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
फीस बढ़ाने पर छात्रों का हंगामा, पुलिस के लिए अपनाया अनोखा हथकंडा
dainikbhaskar.com | Nov 26, 2012, 14:53PM IST

कानपुर. छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हुई फीस बढ़ोत्तरी को लेकर इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी संस्थानों के छात्र आंदोलित हैं। पिछले दिनों कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों के साथ हुई मारपीट व लाठी चार्ज का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि आज आंदोलित छात्रो ने एकजुट होकर कानपुर में घूम घम कालेजो को बंद कराया इस बीच हंगामा कर रहे छात्रो ने आज क्राइस्टचर्च डिग्री कॉलेज के छात्रो ने फीस वृद्धि के विरोध में कॉलेज के अन्दर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
छात्रों को रोकने पुलिस पहुची तब छात्र और आक्रोशित हो गए। कॉलेज परिसर में घूम घूम कर पत्थर बाजी की साथ ही फर्नीचर भी तोड़ने के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। ये नज़ारा तो एक कॉलेज का है धीरे धीरे सभी शिक्षण संस्थान के छात्र फीस वृद्धि के विरोध में सडको पर उतरने का मन बनाए हुए हैं।
इसके साथ ही दो दिन पहले कानपूर यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि को लेकर आन्दोलन करने गए छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के बाद आज हंगामा कर रहे छात्रों ने लाठी चार्ज से बचने के लिए हाथो में सपा का झंडा ले रखा था। इसमें छात्रों के साथ छात्राएं भी शामिल थीं।






