विज्ञापन
 
 
 
 

दूसरे चरण में दागी, बाहुबली और करोड़पतियों का दबदबा!

 
Source: विजय उपाध्याय   |   Last Updated 10:41(10/02/12)
 
 
 
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार शाम थम गया। मतदान शनिवार को होगा। पूर्वाचल का यह इलाका ‘मठ’ ‘मनी’ ‘माइनॉरिटी’ और ‘मसल पॉवर’ के लिए जाना जाता है।

दूसरे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर करीब 1.92 करोड़ मतदाता 1098 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य तय करेंगे। मैदान में 27 महिलाएं भी हैं। बसपा के सामने इलाका बचाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में 29 सीटों पर बसपा, 19 पर सपा और 8 पर भाजपा व 2 सीटों पर उसका सहयोगी जदयू को विजय मिली थी। कांग्रेस सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई थीं। नए परिसीमन में इस क्षेत्र की 2 विधानसभा सीटें कम हो गई हैं।

योगी के सामने साख का सवाल

कांग्रेस को राहुल का सहारा है। साथ ही इलाके में पीस पार्टी, उलेमा कौंसिल, कौमी एकता दल और सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी जैसे स्थानीय दलों का भी असर है। सपा से निकले अमर सिंह के राष्ट्रीय लोकमंच ने अलग पूर्वाचल राज्य को मुद्दा छेड़ रखा है। अमर सिंह का पैतृक जिला आजमगढ़ भी इसी चरण में है। योगी आदित्यनाथ के सामने साख का सवाल है।

बाहुबली भी मैदान में

दूसरे चरण में भी दागी और करोड़पति उम्मीदवारों का दबदबा है। बाहुबली मुख्तार अंसारी जेल से मऊ व घोसी से मैदान में हैं। कांग्रेस ने गाजीपुर की जमनियां सीट से कलावती बिंद को उम्मीदवार बनाया है। कलावती पुलिस थाने में आगजनी और एक दारोगा की हत्या मामले में जेल में बंद है।

118 प्रत्याशी दागी

दूसरे चरण में 235 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 118 प्रत्याशी दागी। 55 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति शास्त्री, पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब, सपा विधानमंडल दल के उपनेता अंबिका चौधरी जैसे नेता मैदान में हैं।

चर्चित कवयित्री मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री और दबंग नेता अमरमणि त्रिपाठी का पुत्र अमनमणि त्रिपाठी समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी है। मतदान वाले नौ जिलों में मुस्लिम मतदाता 20 से 29 प्रतिशत है। इस चरण में बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया आजमगढ़ भी है।

मुस्लिम मतदाताओं के सर्वाधिक प्रभाव वाली नौ सीटें है। जिनमें मेहदावल, खलीलाबाद, नौतनवां,खड्डा, फाजिलनगर, कुशीनगर, मुबारकपुर, निजामाबाद व मऊ।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 4

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment