कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने अनाधिकृत रूप से वाहनों पर हूटर, लाल बत्ती, मिशन-2014 के स्टीकर और झण्डे लगाकर चलने, होर्डिग लगाने के साथ ही टीम अखिलेश के नाम से विजिटिंग कार्ड छापने पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी कार्यकर्ता समझ नहीं रहे हैं, जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।