खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी जिला और नगर अध्यक्षों को आदेश दिया कि वे अपने जिलों में झण्डे लगे वाहनों पर हूटर लगाकर जनता पर सरकार का रौब झाड़ने वालों की सूची तैयार करें। सभी ने मिलकर ऐसे 4000 से ज्यादा लोगों की शिकायत आलाकमान तक पहंचाई गई। सूत्रों के अनुसार पूरी सूची 26 जनवरी तक बनकर तैयार हो जायेगी। उसके बाद इनका चरणबद्ध तरीके से निष्कासन किया जायेगा।