इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली रेप की घटना के बाद भले ही कहते फिर रहे हों कि सूबे में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े से कड़े कदम उठाये जायेंगे और अगर उनके साथ बलात्कार और छेड़खानी की कहीं भी कोई घटना हुई तो दोषी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री के ऐसे कड़े रुख के बावजूद रेप की घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक रेप के मामले सामने आते जा रहे है।
ताज़ा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से, जहाँ एक नाबालिग़ लड़की के साथ न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया गया, बल्कि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से लड़की पर तेज़ाब और मिटटी का तेल डाल कर जिन्दा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जली पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच अंतिम सांसे गिन रही है।