राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
हैवानियत की सारी हदें पार, माता पिता के सामने किया बेटी से दुष्कर्म
dainikbhaskar.com
| Jan 15, 2013, 12:17PM IST

लखनऊ. यूपी सरकार भले ही कितने दावे करे लेकिन प्रदेश में दुराचार के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही। जिला चाहे कोई हो, दरिंदे रोज हमारी बच्चियों को शिकार बना रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में सीतापुर में दो मामले सामने आए, जिनमें से एक में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, तो दूसरे मामले में 16 साल की किशोरी शिकार बनाई गई। यही नहीं बरेली में तो एक लड़की के साथ उसके माता-पिता और भाई बहन के सामने दबंगों ने दुष्कर्म किया। इस घटना में महिलाएं भी उन दरिंदों के साथ थीं। सभी मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन गिरफ्तारी अब तक किसी की नहीं हो सकी है।
बरेली कैंट थाना क्षेत्र में एक लड़की ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इस दौरान चंद्रपाल, सोमपाल, लीलाधर उसके घर पहुंचे और सुशीला, भाग्यवती और सोमवती की मदद से उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसकी बहन और भाई ने विरोध किया तो आरोपियो ने उसकी बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान लड़की के माता पिता को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस ने सभी 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
सीतापुर के बिसवां थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां झव्वा खुर्द मजरा पटना में आठ साल की एक बच्ची गन्ने की पाती बीनने खेत में गई थी, इस दौरान गांव के ही सुरेंद्र ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ खेत में दुराचार किया। इस दौरान बच्ची के चचेरे भाई ने घर वालों को सूचना दी। लेकिन जब तक परिजन पहुंचते तब तक सुरेंद्र भाग चुकाथा। परिवारवालों ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुरेंद्र की तलाश कर रही है।
उधर सीतापुर के ही सदरपुर इलाके में एक किशोरी को घर में घसीटकर दुराचार किया गया। पुलिस ने एफआईआर लिख ली है पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार पिपरी खुर्द निवासी 16 वर्षीय बालिका शौच के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उसके साथ दुरचार किया गया।








