राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
उप्र के मंत्री ने अफसरों से कहा, चोरी करो, डकैती नहीं
dainikbhaskar.com
| Aug 10, 2012, 08:55AM IST
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुलायम परिवार की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर, जहां दिल्ली पुलिस भूषण सीडी केस में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का वॉयस सैंपल लेने की तैयारी कर रही है तो दूसरी ओर, उनके भाई और सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने एक बयान से पूरी अखिलेश सरकार को मुसीबत में डाल दिया है।
एटा में एक बैठक के दौरान शिवपाल यादव ने अधिकारियों को चोरी करने तक की सलाह दे डाली। मंत्री जी के इस बयान के बाद अधिकारी हक्के-बक्के रह गए। शिवपाल सिंह यादव ने अपने विभाग के अफसरों से कहा कि यदि मेहनत करोगो तो चोरी कर सकते हो, लेकिन डकैती मत करना। शिवपाल सिंह यादव ने आगे भी बोलना जारी रखा लेकिन जैसे ही उनकी नजर मीडिया के कैमरे पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसे बंद करा दिया।
नरेंद्र मोदी से बेहतर सीएम हैं नीतीश : RSS







