इलाहाबाद. गीतकार जावेद अख्तर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लेकर विवादित बयान दे डाला है।उन्होंने कहा कि 80 के दशक में आर्ट, म्यूजिक, लैंग्वेज, सिनेमा और राजनीति में घटियापन था। यदि ऐसा नहीं होता तो सरकाय लो खटिया गाना और आडवाणी की स्पीच हिट ना होती।
उन्होंने कहा, 'मैं यह समझता हूं कि सरकाय लो खटिया जाड़ा लगे और लालकृष्ण आडवाणी की स्पीच एक ही पैकेट से निकली थी। ऐसा मुमकिन ही नहीं था कि इस तरह का आदमी इतना बड़ा लीडर बने और यह गाना इतना हिट हो जाये।' हालांकि उन्होंने यह साफ किया था कि उनकी बातें कुछ लोगों को बुरी लग सकती हैं।
जावेद अख्तर 13 दिसंबर को इलाहाबाद संग्रहालय में 'भारतीय सिनेमा के सौ साल' विषय पर परिचर्चा में बोल रहे थे। उनकी इस बात पर हॉल में ठहाके गूंज गए। तीन दिन बाद उनके इस बयान का वीडियो सोशल साइट पर आया और मीडिया में भी मुद्दा उठाया गया।
आगे रीकॉल करें कुछ नेताओं के विवादित बोल...