लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने उप्र विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन विभिन्न मतदान केन्द्रों से वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था की है, जिससे मतदान की प्रक्रिया को इंटरनेट के माध्यम से आप कहीं भी बैठे देख सकते हैं।
निर्वाचन आयोग ने टेक्नॉलजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उस वेबसाइट का लिंक शेयर किया है जिस पर आप यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया का जायजा ले सकते हैं।
आपको बता दें कि वेब कास्टिंग के जरिए दिखने वाली फुटेज की सीडी भी सुरक्षित रखी जाएगी ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
अगर आप भी चुनाव आयोग के इस अनोखे प्रयोग से रु-ब-रु होना चाहते हैं तो इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वीडियो में हम आपको फैजाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले अयोध्या के गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने एक पोलिंग बूथ की लाइव फुटेज दिखा रहे हैं।