विज्ञापन
 
Home >> Uttar Pradesh >> Lucknow >> News Related To UP Minister Azam Khan

आखिर ऐसा क्या हुआ की चलती ट्रेन में खबर बन गये आजम खान !

1 of 3 Photos

लखनऊ: अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले यूपी की अखिलेश यादव सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद आज़म खान एक फिर चर्चा में है। यूपी के इस कद्दावर मंत्री पर रेलवे के एक कोच अटेंडेंट ने चलती ट्रेन में गाली देने, पिटाई करने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है और इस सम्बन्ध में अमृतसर रेलवे स्टेशन के राजकीय रेलवे पुलिस थाने में शिकायत भी की है।


3005 अप हावड़ा-अमृतसर मेल में First AC कोच के अटेंडेंट, हूगली (पश्चिम बंगाल) निवासी निर्मल मुर्मू के मुताबिक़ 18 दिसम्बर की रात इस कोच के केबिन सी में अपने एक गार्ड के साथ लखनऊ से रामपुर तक सफ़र कर रहे यूपी के इस वरिष्ठ मंत्री ने पहले उसे बेल बजकर बुलाया और फिर अपने केबिन में बंद कर दिया।


मुर्मू ने आरोप लगाया है की उसके बाद मंत्री ने बेडरोल ठीक से ना रखने पर पहले उसे दांता, भद्दी गालियाँ दी, एक थप्पड़ मारा और फिर 50 बार गिनकर उठक बैठक  भी करवाई। यही नहीं बल्कि निर्मल का यह भी आरोप है की मंत्रीजी ने रामपुर उतरने से पहले उसको इतनी कस कर बांह में चिकोटीया काटी की तीन जगहों पर उसको चोट के निशान भी बन गए।


dainikbhaskar.com को निर्मल ने फ़ोन पर गुरुवार शाम बताया की जब ट्रेन 19 दिसम्बर को अमृतसर में ख़त्म हुई तब इस घटना के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर अमृतसर रेलवे स्टेशन के राजकीय रेलवे पुलिस थाने पर दी। अमृतसर जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कल्याण ने इसकी पुष्टि करते है बताया की निर्मल ने मंत्रीजी के खिलाफ लिखित तहरीर 19 दिसंबर को दी है।


 


आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment